ADMISSION HELPLINE & GUIDANCE Please Contact To :-- 9755969842, 7987584244, 7697063869 :-- ( 9 AM To 9 PM )

|

|| सत्र 2023-2024 के लिए सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ है ||

|

गर्मी का खजाना ककड़ी ,खीरा _डॉ.ललित पोटफोड़े

गर्मी का खजाना ककड़ी ,खीरा _डॉ.ललित पोटफोड़े


गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी6 सी, डी पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि पाए जाते हैं। नियमित रूप से खीरे का जूस शरीर को ताकतवर बनाता है। यह कब्ज से मुक्ति दिलाता है। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96% पानी होता है।


खीरे में इरेप्सिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में मददगार होता है। इसे खाने से बाल स्वस्थ रहते हैं। इसका जूस दांत के कीड़ों को खत्म करता है। गैस, एसिडिटी, छाती की जलन जैसी समस्याओं में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है। जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सुबह के समय इसका सेवन करना चाहिए।


1. खीरा खाने से कब्ज दूर होती है। यह पीलिया, प्यास, बुखार और शरीर की जलन व गर्मी के सारे दोषों को दूर करता है। इसका रस पथरी में भी लाभदायक होता है।


2. यदि सुबह उठने पर सिर में दर्द या खुमारी की शिकायत होती हो तो सोने से पहले खीरा खाएं। खीरा में विटामिन बी, शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। ये शरीर के लिए पौष्टिक और जरूरी तत्व हैं और सिरदर्द व खुमारी से उबरने में मदद करते हैं।


3. खीरे के कारण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे गुर्दे अपने सही आकार में रहते हैं।


4. खीरे में सिलिकन और सल्फर मौजूद होता है। यह बालों को घना व चमकदार बनाता है। अच्छे परिणाम के लिए आप चाहें तो खीरे के जूस को गाजर व पालक के जूस के साथ भी मिलाकर ले सकते हैं।


5. स्विमिंग करने से पहले और बाद में शरीर के जिस हिस्से पर चर्बी ज्यादा हो, वहां खीरे का टुकड़ा मलने से वजन तेजी से घटता है।


6. खीरे में सिलिशिया प्रचुर मात्रा में होता है। इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है। गाजर और खीरे का जूस मिलाकर पीने पर गठिया रोग में फायदा होता है। इससे यूरिक एसिड का स्तर भी कम होता है।


7. 250 ग्राम खीरे का रस दिन में तीन बार पीना चाहिए। खीरे के रस में एक चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पीने से शराब का नशा उतर जाता है।


8. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में खीरा खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। खीरे का रस पेनक्रियाज को सक्रिय करता है। पैनक्रियाज सक्रिय होने पर शरीर में इंसुलिन बनता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।


9. गर्मियों में शरीर के तापमान को एक समान रखने के लिए खीरा और अजवाइन का रस पिएं। बुखार होने पर भी खीरे का जूस फायदेमंद होता है।


10. जिन लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान बहुत परेशानी होती है, वो दही में खीरे को कसकर उसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, जीरा और हींग डालकर रायता बनाकर खाएं। आराम मिलेगा।


11. कपड़े पर यदि कोई दाग-धब्बा लग गया हो तो उसे साफ करने में खीरा बहुत उपयोगी होता है। दाग- धब्बे पर खीरे का रस लगाकर कुछ देर छोड़ दें। फिर कपड़ा धोएं, दाग मिट जाएगा।

आपका

डॉ.ललित पोटफोड़े...

Comment

K.S.Thakur.

Good.for.health.

21-04-2018 23:26:39pm

Write a comment...

Advertiesment

Total Visitors : 297848

Today Visits : 177